नैनीताल-(ब्रेकिंग) यहाँ झील मे मिला युवक का शव,मचा हड़कंप,जाँच मे जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – गुरुवार की प्रातः नैनी झील में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त लापता समीपवर्ती मनोरा निवासी 32 साल के कुलदीप आगरी के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट, राज्यहित और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

वहीं पुलिस का कहना है कि विगत आठ नवम्बर को झील किनारे बेंच पर एक बैग व सामान रखा मिला था। जांच में बैग व सामान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया था लेकिन वह लापता था। उसके झील में गिरने की आशंका जताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली को ₹155 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास; सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ होगा सड़कों और पुलों का ढांचा

उसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल की टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन कुलदीप का पता नहीं चल सका। मृतक के भाई व चाचा ने बताया कि कुलदीप 10 साल से बीमारी के कारण डिप्रेशन में था। वह फुटबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी तब से उसे दौरे पड़़ते थे। उसका सालों से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है बाकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।

Ad_RCHMCT