रामनगर:-मोहान नेशनल हाईवे पर पनोद नाले के समीप नशे की हालत मे दो व्यक्तियों को वन कर्मियों के गस्ती दल के द्वारा पकड़ा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-शुक्रवार को सायं काल में लगभग 7:00 बजे रामनगर मोहान नेशनल हाईवे पर पनोद नाले के समीप दो व्यक्ति स्कुटी संख्या यू0के0 190080 से जा रहे थे सर्पदुली रेंज के वन कर्मियों के गस्ती दल के द्वारा पकड़ लिया गया।

उक्त दोनों व्यक्ति नशे की हालत में थे और पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी कोटद्वार रोड रामनगर (नैनीताल) तथा संदीप त्यागी पुत्र राम अवतार त्यागी, निवासी लखनपुर चुंगी रामनगर जनपद (नैनीताल) बताया गया।

तत्काल उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इस दौरान उन्होने एक बाघ भी देखा बाघ द्वारा इन पर कोई हमला नहीं किया गया। बाघ रोड कास कर जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त दोनो युवकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु रामनगर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। इस क्षेत्र में बाघ द्वारा हमले की घटनाए हो रही है, जिसके चलते धारा 144 भी लगायी गयी है, किन्तु ऐसे व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही के चलते अप्रिय घटनाएं होने की प्रबल सम्भावनाएं बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

उक्त क्षेत्र में वन विभाग द्वारा दिन / रात्रि गश्त निगरानी कार्य निरन्तर किया जा रहा है। इस प्रकार की लापरवाही पर सम्बन्धित के विरूद्व विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही
की जायेगी।

Ad_RCHMCT