रामनगर:-नशे की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दो नवयुवको को रंगे हाथों पकड़ा

ख़बर शेयर करें -

नशे की लत को पूरा करने के लिए डेरी फार्म रामनगर के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दो नवयुवको रंगे हाथ गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

रामनगर:-नीटू सिंह द्वारा कोतवाली रामनगर में लिखित तहरीर दी गई कि सोमवार की बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे वह अपने डेयरी फार्म फौजी कॉलोनी पूछडी स्थित कमरे में सो रहा था इसी बीच खटपटाहट की आवाज से उठकर बाहर निकल कर देखा तो दो अज्ञात चोर उसकी डेयरी फार्म के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल UP 21 BB 4353 पैदल- पैदल चोरी कर ले जा रहे थे। जिसे उनके द्वारा अपने पड़ोसियों की मदद से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वादी की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के पश्चात मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए एक को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। तथा दूसरे विधि विवादित किशोर को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस की कड़ी पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों लड़के नशा करने के आदी है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वह इसी प्रकार की चोरी की घटना को अंजाम दिया करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

गिरफ्तारी अभि0 1. बृजेश चौहान पुत्र सुभाष चौहान नि0 हाथीचग कैलाशपुर थाना बौड़ी जिला बहराईच उ0प्र0

  1. विधिविवादित किशोर नि0 पूछड़ी पड़ाव थाना रामनगर नैनीताल
Ad_RCHMCT