रामनगर:-(वन्य प्राणी सप्ताह) स्कूली बच्चों को पक्षी अवलोकन एवं प्रकृति भ्रमण कराया,मनाया हाथी दिवस

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-वन्यप्राणी सप्ताह वर्ष 2022,कार्बेट टाइगर रिजर्व के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार आज दिनांक 04 अक्टूबर 2022 को सर्वप्रथम प्रातः 06.30 बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि (W.W.F) के सहयोग से आमडण्डा वन ग्राम एवं समीपस्थ क्षेत्रों में स्थानीय स्कूली बच्चों को पक्षी अवलोकन एवं प्रकृति भ्रमण कराया गया।

प्रकृतिविदों द्वारा स्थानीय बच्चों को पक्षियों के अवलोकन एवं उनके पहचान सम्बन्धी कई महत्पूर्ण जानकारियाॅ प्रदान की गई। पक्षी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संजय छिम्वाल, रविन्द्र बिष्ट, बलवन्त नेगी, रमेश सुयाल, हरशिंकर देव तथा विभागीय स्टाफ आदि प्रकृतिविद् उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसके पश्चात प्रातः 9.00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर, रामनगर के छात्र-छात्राओं को कार्बेट टाइगर रिजव के धनगढ़ी स्थित इण्टरप्रिटेशन सेण्टर में शैक्षिक भ्रमण कराया गया तथा उन्हे वन्यजीवों पर आधारित फिल्म दिखाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

शैक्षिक भ्रमण के दौरान मनीष कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, सर्पदुली, बालम सिंह रावत, उपराजिक तथा धर्मपाल सिंह नेगी, वन दरोगा आदि उपस्थित थे। आमडण्डा में प्रातः 09.00 बजे विभिन्न स्थानीय स्कूली बच्चों को हाथी दिवस के अवसर पर आमडण्डा प्रवेश द्वार पर स्कूली बच्चों को विभागीय हाथी से रूबरू कराते हुये हाथी एवं उसके व्यवहार, खान-पान, रख-रखाव, उपयोगिता विषय में विभिन्न उपयोगी जानकारी शरीफ खान, महावत के द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

स्कूल बच्चों में इस अवसर पर अत्यन्त उत्साह एवं खुशी देखी गई। उक्त हाथी दिवस कार्यक्रम में बिन्दरपाल, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, ललित मोहन, वन क्षेत्राधिकारी, शोध तथा विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि मिराज अनवर (W.W.F) तथा ओमराज सिंह, उप राजिक, सरत बिष्ट, वन दरोगा, रविन्द्र कुमार, वन आरक्षी आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT