रामनगर-भारी मात्रा मे गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन,क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

उक्त घटनाक्रम में दिनांक 12.10.24 को व0उ0नि0 मनोज नयाल मय कर्मचारीगणों के क्षेत्र में चैकिंग में मामूर थे तो क्यारी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दीवान चन्द आर्या पुत्र आनन्द प्रसाद आर्या  उम्र  35  वर्ष निवासी बैलगढ़ थाना रामनगर नैनीताल को क्यारी रोड से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 56 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर एफ आई आर नं0 300/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
गिरफ्तारी टीम –
1-व0उ0नि0 मनोज नयाल
2- कानि. विपिन शर्मा
3-कानि. विजेन्द्र  गौतम,
4-कानि. संजय सिंह

Ad_RCHMCT