रामनगर- युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पेड़ में लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं के नैनीताल जिले के रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ में लटका मिला है। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम पूछड़ी में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ग्राम वासियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। एसएसआई मनोज नयाल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

बताया कि मृतक का नाम गौरव बोरा उम्र 23 साल पुत्र गोपाल बोरा है। प्रथम दृष्टया युवक का फांसी लगाकर आत्महत्या करना माना जा रहा है। उधर मृतक गौरव के पिता गोपाल बोरा ने आशंका जताई  कि उसके पुत्र की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT