राष्ट्रीय खेल:(हल्द्वानी) पहला हरियाणा तो दूसरा उड़ीसा ने जीता फुटबॉल मैच

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: आज शहर के मिनी स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला सिक्किम और उड़ीसा के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में हरियाणा ने 7 गोल किए। वहीं तमिलनाडु का खाता भी नहीं खुल पाया। पहले हाफ में हरियाणा ने 2 गोल किए, वहीं दूसरे हाफ में हरियाणा ने 5 गोल कर दिए। हरियाणा ने कुल 7 गोल कर यह मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

हरियाणा के लिए 2 गोल जर्सी नंबर 07 कप्तान संजू ने किए, जर्सी नंबर 10 पूजा ने 03 गोल किए, जर्सी नंबर 11 नेहा ने 01 गोल किया। जर्सी नंबर 15 रेनू ने भी अपनी टीम के लिए 01 गोल किया। यह मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा, हरियाणा की जीत से पूरा स्टेडियम झूम उठा। दूसरा मुकाबला सिक्किम और उड़ीसा के बीच खेला गया जिसमें सिक्किम सिर्फ 01 गोल कर पाई वही उड़ीसा ने 05 गोल किए।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

तीसरा मैच गोलापार स्टेडियम मणिपुर वर्सेस दिल्ली जिसमें दिल्ली 2—1 से, चौथा मैच उत्तराखंड वर्सेस वेस्ट बेंगाल जिसमें वेस्ट बंगाल 2—-0 से विजय रही l मैच के दौरान स्टेडियम में 870 लोगों ने मैच का आनंद लिया

Ad_RCHMCT