रामनगर, हल्द्वानी सहित जनपद नैनीताल के सभी ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती, पढ़े पूरी डिटेल

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal

मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एस आई एस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तर पर दिनांक 21 अप्रैल 2025 से सभी ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

एसआईएस के भर्ती अधिकारी श्री अशप्रीत सिंह ने बताया भारतीय संविधान के पसारा एक्ट 2005 के अनुसार एस आई एस इंडिया लिमिटेड देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत के अतिरिक्त विदेशों में भी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा प्रदान करती है। इसी कंपनी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शिविर के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

इच्छुक अभ्यर्थी आयोजित भर्ती शिविर में हिस्सा ले सकते हैं। उक्त शिविर का आयोजन दिनांक 21-22 अप्रैल, 2025 को ब्लॉक रामनगर में,  दिनांक 23-24 अप्रैल को कोटाबाग में, 25-26 अप्रैल को हल्द्वानी ब्लॉक में, दिनांक 28-29 अप्रैल को  भीमताल ब्लॉक में,
दिनांक 30 अप्रैल व 01 मई  को  वैतालघाट में, 02 व 03 मई को  रामगढ़ ब्लॉक में ,  दिनांक 05-06 मई को धारी ब्लॉक में, और दिनांक 07-08 मई, 2025 को ओखलकाण्डा ब्लॉक में शिविरों का आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता —

सुरक्षा सैनिक- न्यूनतम 10वीं पास/फेल, लंबाई – 168 सेमी, आयु- 19 से 40 वर्ष।
सुपरवाइजर – न्यूनतम 12वीं पास, लंबाई – 170 सेमी, आयु- 21 से 40 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी श्री अशप्रीत सिंह  से मोबाइल नंबर 7017721271 से संपर्क करें।

Ad_RCHMCT