उत्तराखंड-भारी बारिश की संभावना को लेकर डीएम ने लगाई बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक,दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 10 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के जनपदों चम्पावत, नैनीताल, एवं उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौरे होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आईआरएस से में नामित सभी कार्मिकों को हाई अलर्ट मोड में रहने, अपने–अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने के आदेश दिए। इस दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडेंगे अति आवश्यक कार्य होने पर ही जिलाधिकारी की संस्तुति उपरान्त ही मुख्यालय छोडे जाने की अनुमति प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाये रखने, किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के आदेश दिए। उन्होंने NH,PWD,PMGSY, ADB,WB आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खोलने की कार्यवाही करने के आदेश संबंधित अभियंताओं को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उन्होंने यह भी आदेश दिए कि समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे एवं बाढ के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रो से लोंगो को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भेजन हेतु पूर्व में ही आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आदेश दिए कि समस्त चौकी/थाने/अग्निशमन एवं आपात सेवाए भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेगें। डीएम ने इस अवधि में किसी भी अधिकारी एवम कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आदेश का अनुपालन न किये जाने की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा की सूचना DEOC (जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र) के फोन नम्बरों 05944-250719, 250250 250823 टोल फ्री नं0-1077 पर तत्काल साझा की जाए।

Ad_RCHMCT