बिग ब्रेकिंग-(जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर) नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर,में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊ अनिल सिंह मनराल द्वारा बताया गया शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर,में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल है UKSSSC परीक्षा: नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश; जैमर और 'पेनटॉर्च' से होगी हाई-टेक चेकिंग!

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी दूनागिरी में विज्ञान कार्यशाला: पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के सरल प्रयोगों से छात्रों में जगा कौतूहल

हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Ad_RCHMCT