ऋषिकेश-चीला दर्दनाक हादसा अपडेट-04 की मौत,05 घायल और 01 लापता,लापता की तलाश मे SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-चीला मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

सोमवार को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आज UPSC प्रारंभिक परीक्षा: अल्मोड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SSP चन्द्रशेखर घोडके ने खुद संभाला मोर्चा

चीला रेंज में हुए वाहन दुर्घटना में 10 व्यक्ति वाहन में सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । जबकि 05 व्यक्ति घायल और 01 लापता है जिनका विवरण निम्न हैः-

मृतकों का विवरण-
1- शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ शुरू हुई।

घायलों का विवरण-
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, मुक्तेश्वर पुलिस ने बरेली निवासी एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। लापता की तलाश में SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्घटना में  मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT