दुःखद- यहां युवक का शव पानी से भरे प्लॉट में मिला, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे एक प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। शव के पास एक कार भी खड़ी थी। शव की पहचान 32 वर्षीय शशांक डोभाल के रूप में की गई, जो आवास विकास का निवासी था। 

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

पुलिस को सोमवार सुबह लगभग छह बजे इस बारे में सूचना मिली। आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव के पास एक बंद कार भी खड़ी थी, जिसमें लॉक लगा था।

मृतक के जींस की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। शशांक डोभाल अविवाहित था और पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। वह गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन हाल ही में घर में ही रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

पुलिस ने जांच की तो पाया कि कार के चारों दरवाजे और शीशे बंद थे और कार एक गड्ढे में फंसी हुई थी। कार राकेश कुमार सक्सेना के नाम पर पंजीकृत है, जो शशांक का दोस्त शिखर सक्सेना का पिता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज : चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

एसपी अभय सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT