दुःखद- रोडवेज बस के फेल हुए ब्रेक, महिला की गई जान

ख़बर शेयर करें -

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से उत्तरकाशी को जा रही एक बस के नरेंद्रनगर में ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए-3036 उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड बस की चपेट में आ गई। वही महिला को आनन फानन में उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT