दुखद-यहाँ सौतेली माँ ने मासूम की हत्या कर गड्ढे मे दबाया

ख़बर शेयर करें -

Kashipur news-काशीपुर से एक दिल दहला देने का मामला सामने आ रहा है जहाँ एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की बर्बरता पूर्वक हत्या कर उसका शव घर के सामने एक खाली मकान में गड्डा खोदकर दबा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
वहीं इससे पहले पिता ने आईटीआई थाना में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसे हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है।

शुक्रवार को दोपहर बाद डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर बताया कि मासूम सोनी के शरीर पर चोंट और गले में रस्सी के निशान हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर गला घोटा होगा। वहीं मासूम के नाजुक अंग की स्लाइड भी जांच के लिए भेजी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कहीं उसके साथ कोई अनुचित व्यवहार न हुआ हो।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026 : कल 3 मई को हल्द्वानी में इन इन centre में होगी NEET परीक्षा

घर में मौजूद तीन वर्षीय लक्ष्मी की बेटी देविका से जब समाजसेवी सरोज ठाकुर ने पूछा कि सोनी को कैसे मारा, तब देविका ने सहमी आवाज में बताया कि उसकी बहन सोनी चिल्ला रही थी, मम्मी और दो लोग मार रहे थे। मेरी मम्मी ने उसे मार दिया। देविका ने वह कमरा भी दिखाया जिसमें पहले सोनी को मारा-पीटा गया था। मासूम ने बताया मम्मी उसे भी खूब मारती हैं। वहीं इस हादसे से घर के बच्चों के साथ जो बच्चियां कन्या पूजन में सोनी के साथ थीं वह भी डरी-सहमी हैं। वहीं सोनी की सगी छोटी बहन तनु अपनी बुआ के पास रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद यह सोचकर उसने दूसरी शादी की थी कि उसकी बिन मां की दोनों बच्चियों को ममता का आंचल मिल जाएगा। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वह बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी सौंप रही है, वह ही उसकी लाडली को मौत की नींद सुला देगी। मृतक सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया कि सोनी परिवार की बड़ी बेटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

वह उनकी और दादी की चहेती थी जिसके चलते उसकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी द्वेष भावना रखती थी। अक्सर पहली पत्नी रीना की दोनों बेटी सोनी और तनु को लेकर झगड़ा होता रहता था। शायद इसी के चलते उसने उसकी लाडली बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी

Ad_RCHMCT