बिग ब्रेकिंग:-(दुःखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो,कई लोगों की मौत की आ रही खबर

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत इलाके से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां अनियंत्रित बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने का समाचार मिला है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कुछ लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच सामा से होकरा जा रही बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

Ad_RCHMCT