दुखद-(रामनगर) दर्दनाक हादसा, धनगढ़ी नाले पर बस ने मारी मोटरसाईकिलों मे टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल, देखिये video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-आज दि0 11.08.25 को भारी बारिश के कारण धनगढ़ी नाले मे अत्याधिक पानी आने के कारण गर्जिया पुलिसकर्मियो द्वारा वाहनो को धनगढ़ी नाले पर रोका हुआ था जिसमे कुछ मोटर साइकिले भी थी तभी रामनगर की तरफ से एक बस सं0  UK 04 PA 0422 के चालक द्वारा नाले पर खड़ी 05 मो0साइकिल नं0 UK 04K 1846, HP24C1860, UK18H 9373, UK 04T 1590 तथा UK 04T 7031 को टक्कर मारकर दुर्घटना कर कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

जिसमे 1.ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे नि0 दुर्गापुरी विजय टैन्ट हाउस के पास रामनगर

2. सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 श्यामलाल नि0 जसपुर उ0सि0नगर घायल है जो उपचारार्थ सी0एच0सी0 रामनगर है

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

तथा 1. विरेन्द्र शर्मा पुत्र देवीदत्त शर्मा नि0 मनिला बिहार चोरपानी रामनगर उम्र 42 वर्ष

2 सुरेन्द्र सिंह पंवार पुत्र विशन सिंह पंवार नि0 गंगोत्री बिहार कानिया उम्र 53 वर्ष को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया है । तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी
Ad_RCHMCT