Uttrakhand Mausam-अभी-अभी, अगले 3 घंटों में रेड अलर्ट, देहरादून, नैनीताल, रामनगर सहित इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह तत्कालीन पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 11 अगस्त 2025 की सुबह 8:44 बजे से लेकर 11:44 बजे तक के लिए प्रभावी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा के साथ गरज और तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

विशेष रूप से जिन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है, उनमें लैंसडौन, रुड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, जलभराव, भूस्खलन या नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ad_RCHMCT