दुःखद- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। हरिद्वार लक्सर रोड पर सुल्तानपुर में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर हनुमान चौक के समीप बाइक सवार दो लोगों को लक्सर की ओर से जा रहे ट्रक में कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लौगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक का शव कब्जे में लेकर घायल को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। हादसे में पंडित पुरी निवासी रतिराम (58) की मौके पर मौत हो गई,

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

वहीं हादसे में सुल्तानपुर निवासी बिजेंद्र पुत्र कलीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह पंवार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT