दुखद-(उत्तराखंड) थार वाहन गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी–देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत मूल्य गांव के पास थार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग क्षेत्र मूल्या गांव के पास एक थार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Result 2026:आ गया CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू  उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर नदी में जा गिरी जिसमें पांच लोग सवार थे व क्रेन द्वारा उक्त वाहन को नदी किनारे बाहर निकाला व रेस्क्यू उपकरण की मदद से वाहन को काटकर उक्त 05 शवों को बाहर निकाला व स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

उक्त वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

मृतकों के नाम:–1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद

Ad_RCHMCT