बड़ी खबर-उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल)/ निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

Ad_RCHMCT