दुखद-बाघ ने फिर एक महिला को मार डाला,क्षेत्र में दहशत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- Corbet National Park) क्षेत्र से एक दुखद खबर आरही है जहाँ बाघ ने महिला को मार दिया है।बुधवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ घसीटकर ले गया। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ।वहीं महिला के परिवार में कोहराम तो इलाके मे दहशत व्यापत है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

बुधवार क़ो रामनगर ढेला मार्ग पर स्थित पटरानी गांव की तीन महिलाएं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर की ओर लकड़ी बीनने गई थी।अनीता पत्नी रमेश राम (35 वर्ष) लकड़ी बीनते हुए जंगल में दूर निकल गई। काफी देर तक अनीता के वापस न लौटने पर साथी महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वनाधिकारियों की टीम जंगल में महिला को तलाश करने में जुट गई। वनकर्मियों को तीन घंटे बाद महिला का शव ढेला रेंज के बेलघट्टी क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि ढेला रेस्क्यू सेंटर के पास लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है। वनकर्मियों ने शव को बरामद कर लिया है। मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

वहीं बाघ द्वारा महिला को मार देने के बाद क्षेत्र मे दहशत का माहौल है तो परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT