दुःखद- बैराज में डूबे युवक का शव  SDRF ने किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुःखद घटना सामने आई है, जहां शनिवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने पशुलोक बैराज से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी प्रदीप ढाका के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

प्रदीप ढाका पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को सर्चिंग के दौरान टीम को सफलता मिली और युवक का शव बैराज क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

शव की शिनाख्त मृतक के परिजनों द्वारा की गई। SDRF टीम ने शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ad_RCHMCT