उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, अवैध मदरसा ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। धामी सरकार ने अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। तड़के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जिला प्रशासन ने एक अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

यह अवैध मदरसा अल्जनीयातुल हुसैनिया के नाम से कुरैया ग्राम, रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थापित किया गया था। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों के सर्वे के दौरान इसे चिन्हित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे के खिलाफ नोटिस जारी कर उसे भूमि संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

क्योंकि यह मदरसा बिना मान्यता के चल रहा था, प्रशासन ने इसे कुछ दिन पहले सील कर दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने आज तड़के इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस मदरसे ने करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए था और बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था और 30 अप्रैल तक का समय दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो आज इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया और भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

Ad_RCHMCT