गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी,बने साइबर ठगों के शिकार

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में जितना ऑनलाइन होने की वजह से लोगों को आराम मिलना शुरू हुआ वहीं कुछ लोगों के द्वारा इसका भी तो निकाल कर लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा गूगल से बैंक ,

वॉलेट आदि के कस्टमर केयर का नंबर सर्च ना करने और फोन पर या मैसेज के माध्यम से अपने बैंक एटीएम कार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ना देंने की अपील करती आ रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग इन अपीलों पर ध्यान ना दे कर अपनी जिंदगी में बड़ी गलती करते हैं जिसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना ही पड़ता है

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ऐसा ही एक मामला 3 मार्च को तब देखने को मिला जब अमीशा नगरकोटी निवासी- बिलौना कोतवाली बागेश्वर, जनपद- बागेश्वर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में टोल फ्री नंबर 1930 में अपनी शिकायत दर्ज की तथा साइबर सेल बागेश्वर में प्रार्थना पत्र दिया तथा बताया गया कि उसने गूगल से गूगल – पे कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया जिसमें अज्ञात व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

द्वारा फोन पर मेरे बैंक सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर खाते से 21,000/-निकाल लिये इसको गंभीरता से लेते हुए साइबर सैल बागेश्वर ने तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर उक्त महिला के उपरोक्त बैंक खाते से आहरित धनराशि 21000/- मे से 19000/- वादिनी के बैंक खाते में रिफंड कराये गए । जो महिला को प्राप्त हो चुके हैं।

बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादिनी व परिजनों द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस टीम मे निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल, उ0नि0 कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली,आरक्षी इमरान खान आदि लोग थे पुलिस प्रशासन ने कहा कि इन घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता ही बचाव है
साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Ad_RCHMCT