दून बलूनी के तीन खिलाड़ियों का चयन-अंडर 25 सीके नायडू ट्राफी में खेलेंगे अभय, तुषार और ऋषभ

ख़बर शेयर करें -

देहरादून

दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम के लिए किया गया है। एकादमी के अभय क्षेत्री, तुषार नौटियाल और ऋषभ शर्मा को सीके नायडू ट्राफी के लिए चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

अभय क्षेत्री पहले भी सैयद मुश्ताक क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम में स्टैंड बाई थे। इन तीन खिलाड़ियों के चयन पर एकादमी में खुशी की लहर है।

बलूनी ग्रुप के चेयरमैन विपिन बलूनी ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जतायी है कि दोनों अपने खेल से उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

गौरतलब है कि अंडर -25 सीके नायडू एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देश भर की टीमें भाग लेती हैं। दून बलूनी क्रिकेट एकादमी के एक दर्जन से भी अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड टीम में विभिन्न आयु वर्ग के तौर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। 

Ad_RCHMCT