युवक का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मसूरी में सुवाखोली क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल मसूरी भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने और ठंड के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। मसूरी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

मसूरी कोतवाल संतोष कंवर ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सुवाखोली के पास सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है और उसे कई बार हिलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

युवक की पहचान धनोल्टी के गोंठ गांव के निवासी 30 वर्षीय सुरेश चमोली के रूप में हुई। पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम सुरेश चमोली, पुत्र केवल राम, गोंठ, पोस्ट ऑफिस धनोल्टी, चंबा (टिहरी गढ़वाल) लिखा था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक शराब का आदी था और मसूरी घूमने आया था। अत्यधिक शराब सेवन और पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और ठंड के कारण उसकी मौत हो सकती है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT