यहां रिश्ते हुए शर्मसारः ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। यहां रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्यगण गाली-गलौज, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी भी देते है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रामनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसका निकाह उधमसिंह नगर के जयपुर निवासी वाजिद अली से हुआ था। ससुराल वाले उसे किसी न किसी बात को लेकर तंग कर रहे थे। इस बीच एक दिन जब उसका पति बाहर गया तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उससे मारपीट की गयी। उसका आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो ससुर द्वारा उसका गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला शादी बचाने को ससुराल में रह रही थी। लेकिन, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्यगण गाली-गलौज, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी भी देते है। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला उधमसिंहनगर के जसपुर वाजिद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT