शर्मनाक- पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। मामले में त्वरित करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैलून में काम करने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

 एसएचओ बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि 30 वर्षीय शराफत पुत्र कय्यूम निवासी सहानपुर, बिजनौर, यहां एक सैलून में काम करता है। उसने नेपाली मूल की बच्ची से छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की। 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

 गुरुवार को आरोपी को भाटिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई और बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की। इधर, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad_RCHMCT