बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) आदेशों के उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,थमाये नोटिस,कनेक्शन काटे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-भीषण गर्मी के चलते लगातार आ रही पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटर पर कार एवं बाइक वॉशिंग पर रोक लगाई थी लेकिन उसके बावजूद भी लगातार पेयजल का धुलाई में दुरुपयोग हो रहा था।

डीएम के निर्देश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

छापेमारी के दौरान पाया गया कि वॉशिंग सेंट्ररो द्वारा जल संस्थान के आदेशों का उल्लंघन पाया गया कर वाशिंग प्रतिबंध करने के आदेश के बावजूद शहर के नैनीताल रोड रामपुर रोड ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटर पेयजल का दुरुपयोग गाड़ियों की धूलाई में करते हुए पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान


जिस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है इसके अलावा कैनाल रोड में वर्मा सर्विस सेंटर और रावत मोटर्स का जल संयोजन भी काट दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक समेत 21 हुड़दंगी गिरफ्तार

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है साथ ही यह निरीक्षण के कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

Ad_RCHMCT