बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फवारी, पत्थर और मलवा आने से मार्ग हो रहा बाधित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बारिश के बीच बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी सुचारू है। सोमवार सुबह से ही बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते हाईवे चौड़ीकरण का काम भी बाधित हो रहा है।

बदरीनाथ धाम में महायोजना के काम से सड़क पर कीचड़ हो गया है। साथ ही सड़कों पर गड्ढे होने से वाहन भी फंस रहे हैं। जिससे यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गौचर और कर्णप्रयाग के बीच जलेस्वर के सामने बदरीनाथ हाईवे पर दलदल बन गया है, जिसमें बार-बार वाहन फंस रहे हैं। सोमवार को यहां ट्रक फसने से जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के रैकूना में भीषण अग्निकांड: वेदप्रकाश का आशियाना जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस

जेसीबी ने ट्रक को निकालकर आधा घंटे बाद आवागमन सुचारू किया। ऋषिकेश क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है। फिलहाल ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग तथा ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर यातायात सुचारू है। बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर हो रही परेशानी को लेकर पुलिस तीर्थयात्रियों को सजग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

ऋषिकेश के यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में भी लगातार मौसम को लेकर सूचना प्रसारित की जा रही है तथा यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों और गंगोत्री-यमुनोत्री में हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री धाम में दोपहर 12:00 बजे तक करीब 4000 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में करीब 3500 में दर्शन किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारण बार-बार बंद हो रहा है। सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर तक बंदरकोट के पास चार बार पत्थर और मलबा आ चुका है।‌ मौके पर तैनात जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया गया और मार्ग को सुचारू किया गया। वर्तमान में यात्रा सुचारू चल रही है।

Ad_RCHMCT