हल्द्वानी में पकड़ा गया नकली शराब का जखीरा, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में उत्तराखंड एसटीएफ, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कमलुवागंज गणपति विहार क्षेत्र में एक तस्कर के अवैध नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में नकली शराब का जखीरा बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन को बताया वजह

अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए तस्कर विशाल मंडल ने किराए के मकान में यह अवैध कारोबार चला रखा था। तस्कर ने इस कारोबार को अत्यधिक सतर्कता से चलाया था, ताकि किसी को इसकी भनक भी न लगे। कार्रवाई के दौरान टीम ने मकान पर छापा मारकर 221 पव्वे नकली देशी शराब “गुलाब ब्रांड” और शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रकृति संरक्षण के महानायक एडवर्ड जेम्स (जिम) कॉर्बेट की 151वीं जयंती हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाई गई

बताया जा रहा है कि नकली शराब का निर्माण पूरी तरह से सावधानी से किया जा रहा था, ताकि उसकी महक आसपास के इलाकों में न फैले। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय सेना के अदम्य पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय: सीएम आवास में सैनिक सम्मान समारोह; 75 बलिदानियों को सीएम धामी ने किया नमन

एसटीएफ, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने इस संयुक्त अभियान को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि नकली शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Ad_RCHMCT