हर्षिल में कुदरत की दीवार से जूझ रहा उत्तराखंड, झील को खोलने की जद्दोजहद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद, हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी में बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास तेजी से जारी हैं। इस कार्य में उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से धराली हर्षिल में मौजूद हैं और आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के लिए निरंतर व्यवस्थाओं का निरीक्षण और दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

हैलीपैड के पास झील को मैनुअल तरीके से खोलने के प्रयासों की जिलाधिकारी खुद लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं भी इस कार्य में जुटी टीम के साथ हाथ बटाया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी के इस सक्रिय योगदान से टीम में उत्साह बढ़ा है और झील को सुरक्षित रूप से खोलने के प्रयासों में तेजी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई झील के जलस्तर को नियंत्रित करके नदी में जल स्तर सुरक्षित बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Ad_RCHMCT