उत्तराखंड स्टेट वुशू चैंपियनशिप में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड स्टेट वुशू चैंपियनशिप में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।।

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने फिर से अपना परचम लहराया, देहरादून में आयोजित 11वी उत्तराखंड स्टेट वुशू चैंपियनशिप में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक ने पुनः अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की,

हर्षित बिष्ट (XI-B1) वजन – (70 किग्रा), निहारिका नेगी (IX-A2) वजन – (58.5 किग्रा), प्रियांशी शर्मा (VI-A1) वजन – (27 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया वही ज़िया नेगी (IX-A2) वजन – (39 किग्रा), एवं शिवानी पटवाल (IX-A2) वजन- (48 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इसके अतिरिक्त अर्पिता नेगी एवं गीतांजलि ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया । स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर हर्षित बिष्ट, निहारिका नेगी का चयन नेशनल टूर्नामेंट (जूनियर वर्ग) के लिए हुआ जोकि केरला में आयोजित किया जायेगा वही दूसरी और स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रियांशी शर्मा का चयन भी नेशनल टूर्नामेंट (सब-जूनियर वर्ग)के लिए हुआ जोकि हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इस अवसर पर वुशू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा और सचिव अनुज गुप्ता एवं हेड कोच राकेश परिहार ने स्कूल की कोच गुंजन उपाध्याय को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

तथा इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रसून श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या डॉ नलिनी श्रीवास्तव एवम समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई प्रेषित करी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad_RCHMCT