उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-5/DR/SI/E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 जून, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 11 जून, 2024 (मंगलवार) से आयोग की वेबसाइट से psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

अभ्यर्थी राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलपान एवं अन्यः व्यवस्था स्वयं करते हुए ससमय परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो जाए। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल
Ad_RCHMCT