स्वाभिमान महारैली: भू-कानून और मूल निवास की मांग, उठा ये भी मुद्दा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति द्वारा रविवार को ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एकत्रित हुए। इस दौरान समिति ने सरकार से मूल निवास और भू-कानून की मांग उठाई, साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के अपराधों को रोकने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

यह महारैली आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक निकाली गई। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि सशक्त भू-कानून न होने के कारण उत्तराखंड की शांत वादियां अपराध का अड्डा बन गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

डिमरी ने यह भी बताया कि प्रदेश में ड्रग्स माफिया, भू-माफिया और खनन माफिया के गोरखधंधे बढ़ रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT