नवम्बर तक 417 किमी सड़क में पैच मरम्मत का लक्ष्य, डीएम ने दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को जिले की इस वर्ष की कार्ययोजना के लिए लक्षित कुल 123 सड़क मार्ग को गड्ढ़ा मुक्त करने हेतु लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

123 सड़क मार्ग की 1194 किमी लंबी सड़क में से लोनिवि ने अगस्त तक 227 किलोमीटर सड़क में पैच वर्क का कार्य कर दिया है। जबकि सितम्बर से नवंबर तक 417 किलोमीटर में पैच मरम्मत का कार्य लक्षित है। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मार्गाें पर पैचवर्क कार्य शुरू कर दिया है, उन मार्गों पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता में कोताही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी उत्तरदायी होगा। उन्होंने कहा जिन मार्गाें पर कार्य पूर्ण हो जाता है, कन्स्ट्रक्शन सामग्री शीघ्र हटाई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गों पर पैचवर्क किया जा रहा है, उन मार्गों पर सड़क का सरफेस समतल हो। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण मार्गों को गड्ढ़ा मुक्त करने में प्राथमिकता दी जाए। ऐसे मार्गों का चयन निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों निर्देश दिये कि नगर निगम के अन्तर्गत आने वाली सभी मार्गाें का सर्वे के साथ मार्ग में क्षतिग्रस्त नालियों का भी सर्वे करते हुए निगम की महत्वपूर्ण सड़कों को कैटागराईजेशन करते हुए अधिक आवागमन वाली सड़कों को प्रथम चरण में गड्ढ़ा मुक्त कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई के निर्माणाधीन कार्य में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर सेफ्टी के मानकों को तत्काल पूर्ण किया जाए। जिसमें साइट मास्किंग के साथ ही वैकल्पिक रास्ता ठीक करना और समय-समय पर पानी का छिड़काव करवाना भी सुनश्चित करें। इसका सत्यापन उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा सेफ्टी औपचारिकतायें पूर्ण नहीं करने पर सम्बन्धित एनएच के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग व सत्यापन करने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT