इंस्टाग्राम फ्रेंड के प्यार में फंसी किशोरीः घरवालों और पुलिस के लिए रचा ड्रामा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकल गई और पकड़े जाने के डर से अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

इस बीच शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसओएस बटन दबाकर की गई इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई। कॉल पर पुलिस ने किशोरी से बात की तो उसने घबराते हुए कहा कि एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था और वह उससे किसी तरह बचकर अलीगढ़ पहुंची है। सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस तुरंत अलीगढ़ रवाना हुई और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

हल्द्वानी लाए जाने के बाद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया। काउंसिलिंग के दौरान सच्चाई सामने आई—किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत अलीगढ़ के एक युवक से हुई थी और वह उससे मिलने ही घर से निकल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

लेकिन अगले दिन उसे डर लगने लगा कि परिवार को क्या जवाब देगी। घबराहट में उसने पुलिस को अपहरण की झूठी कहानी सुना दी। हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि किशोरी के कोर्ट में दर्ज होने वाले बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT