उत्तराखंड में जल विद्युत निगम की सख्ती, अवैध अतिक्रमण किए ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सख्ती जारी है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम (UJVNL) ने तीसरी बार विकास नगर के शक्ति नहर किनारे से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की। निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ढालीपुर से ढकरानी तक जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन निगम और प्रशासन ने कार्रवाई को जारी रखा। इस बार कुल 118 अवैध कब्जे चिन्हित किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

यह निगम की लगातार तीसरी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई है। इससे पहले मार्च 2023 में 350 और दिसंबर 2023 में 106 अवैध कब्जे ध्वस्त किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि शक्ति नहर के संरक्षण और रखरखाव के लिए अवैध कब्जों को हटाना आवश्यक है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT