टिहरी गढ़वाल: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की विकास कार्यों की समीक्षा; बुनियादी ढाँचे और पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

05 जून 2026 को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी गढ़वाल के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और पर्यटन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

प्रमुख बिंदु:

 सड़क एवं बुनियादी ढांचा: आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने और रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए। ₹10 करोड़ से अधिक की नरेंद्रनगर-किनवानी-नीरगढ़ सड़क और नई टिहरी राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीखने का जुनून: 19वीं डिग्री हासिल कर चुके एडवोकेट डॉ. पांडे अब 20वीं डिग्री की ओर अग्रसर

 पेजल और जल निकासी: जल जीवन मिशन के तहत हिंडोलखाल, तपोवन, मुनि की रेती जैसी प्रमुख पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई। मुनि की रेती में ₹40 करोड़ की वर्षा जल निकासी प्रणाली और नरेंद्रनगर सीवर लाइन (55% कार्य पूर्ण) पर चर्चा हुई। पर्यटन क्षेत्रों में पानी की बढ़ती मांग और बजट की कमी को मुख्य चुनौती बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि; बोले—'राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और तप से साकार हुआ उत्तराखंड का सपना'

 स्थानीय रोजगार कृषि: जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ड्रैगन फ्रूट (नरेंद्रनगर), मशरूम (देवप्रयाग), हर्बल ऑयल (थौलधार) और मछली पालन (कीर्तिनगर) जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामोत्थान योजना के तहत 131 क्विंटल पिरूल (चीड़ की पत्तियां) का कलेक्शन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति निर्माण में शोध, नवाचार और डेटा-आधारित क्रियान्वयन को प्राथमिकता दे शासन: USCPPGG शासी निकाय की बैठक में बोले सीएम धामी

 टिहरी झील पर्यटन विकास: पर्यटन सचिव ने एडीबी (ADB) परियोजना के तहत टिहरी झील क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के लिए 6 क्लस्टर (डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटि कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी और लेक क्लस्टर) विकसित करने की जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT