किशोरी से दुष्कर्म मामले में फिर बढ़ा तनाव, बाजार बंद, पीएसी तैनात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण व्यापार संघ ने सभी बाजारों को बंद रखने का आह्वान किया है। कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ जमा हो रही है, जिसके चलते सुबह से थराली के सभी बाजार बंद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

बता दें कि यह तनाव एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने के मामले के बाद उत्पन्न हुआ है। यह घटना करीब 10 दिन पहले सामने आई थी, जिसमें एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन 10 अक्टूबर को नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपी की दुकान खाली करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं, गौचर में हालात सामान्य बने हुए हैं और बाजार खुले हैं। लेकिन, समुदाय विशेष की दुकानें लगातार तीसरे दिन भी बंद हैं। बीते मंगलवार को यहां दो व्यापारियों के बीच मारपीट हुई थी, जिसने संप्रदायिक रंग ले लिया। इसके बाद बाजार बंद होने की स्थिति पैदा हुई और तोड़फोड़ की घटनाएँ भी हुईं। तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 लागू की है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

इसी बीच, कर्णप्रयाग में नगर पालिका ने सत्यापन को लेकर एक अभियान चलाया है, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT