“जन-जन की सरकार” कार्यक्रम में अफरा-तफरी, सांड ने मचाया हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जनता की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए राज्य में “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर के शांतिपुरी में आयोजित शिविर में हंगामा और अफरा-तफरी का नजारा देखने को मिला, जब अचानक एक आवारा सांड पंडाल में घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद लोग और अधिकारियों में खलबली मच गई। काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया और कार्यक्रम फिर से सुचारू रूप से चलाया गया। इस दौरान 2038 लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशु लगातार फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। कार्यक्रम के दौरान हंगामा तब और बढ़ गया, जब किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने माइक छीन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

प्रदेशभर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाना है। प्रशासन ने आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Ad_RCHMCT