दो साल पहले इस नहर में डूब गई थी कार, अब कार के साथ मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर मेें दो साल पहले डूबी कार को एसडीआरफ ने बरामद कर लिया है। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई थी। एसडीआरएफ को कंकाल भी मिला है। जिसकी पहचान कर ली गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

 दरअसल, इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सोमवार सुबह चीला शक्ति नगर में एक कार नजर आई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

बता दें कि दो वर्ष पूर्व चीला शक्ति नहर में ऋषिकेश में पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे। इस हादसे में तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का सुराग नहीं लग पाया था। अब दो वर्ष बाद एसडीआरएफ ने चीला शक्ति नहर से कार और लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है। 

Ad_RCHMCT