महाशिवरात्रि पर तय हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, इस दिन खुलेंगे कपाट

ख़बर शेयर करें -

भगवान आशुतोष के प्रमुख द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि पूजा के दौरान, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में इस तिथि का निर्धारण किया गया। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के बाद मंदिर के कपाट खुलने का समय तय किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि सुबह छह बजे से पूजा शुरू हुई, जिसमें बाबा केदार को बाल भोग और महाभोग अर्पित किया गया। इसके बाद आरती की गई और रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले जाने की तिथि की घोषणा की गई।

Ad_RCHMCT