चालक ने नाले के प्रवाह में उतारी कार, खतरा भांप कूद कर बचाई जान, कार बही

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखंड में हो रही बारिश के चलते नदी-नाले एक बार फिर उफान पर आ गए हैं। ऐसे में  में बारिश के कारण उफनाए बरसाती नाले में मंगलवार को एक कार बह गई। हालांकि कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचा ली। लेकिन कार पानी के तेज बहाव में गह गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

जानकारी के अनुसार देर रात से हो रही बारिश के चलते कोटद्वार का सिक्कड़ी बरसाती नाला मंगलवार की सुबह उफान पर आ गया। इस बरसाती नाले की तेज बहती धारा को नजर अंदाज करते हुए एक कार चालक ने नाला पार करने के चक्कर में कार नाले में उतार दी। जैसे ही कार नाले की तेज धारा में पहुंची कार बहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

खतरा भांप कर कार चालक ने कार से कूद मार दी और अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं था। कार बहती हुई बरसाती नाले के रपटे से उतर कर नीचे की ओर बहती चली गई। बहरहाल इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं मिला है।

Ad_RCHMCT