टिहरी भूस्खलनः रेस्क्यू में एसडीआरएफ को मिला एक और शव, अभियान जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। टिहरी जिले के चंबा टैक्सी पार्किंग में सोमवार को हुए भूस्खलन के मलबे से देर रात एक और शव बरामद हुआ है। इससे पहले चार लोगों के शव बरामद हुए थे। अभी भी राहत और खोज अभियान जारी है। यह जानकारी एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के इंचार्ज राकेश रावत ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

उन्होंने बताया कि रुकुम सिंह के पुत्र सोहन सिंह रावत (34) का शव देररात मलबे से निकाला गया। सोहन ग्राम किरगणी ब्लॉक थोलधार का रहने वाला था। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे भूस्खलन के चपेट में आने से स्विफ्ट कार मलबे में दब गई थी। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर पूनम खंडूरी (30) पत्नी सुमन खंडूरी, सुमन खंडूरी के पुत्र बच्चा खंडूरी (4), सुमन खंडूरी की बहन सरस्वती देवी (32) और प्रकाश (32) का शव बरामद किया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन क्षेत्र के पास के दो परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। छह परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए नगर पालिका परिषद चंबा को नोटिस दिया गया है।हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Ad_RCHMCT