वीडियो कॉल के माध्यम से युवती ने बिछाया जाल, धमकी देकर हड़प ली लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। व्हाट्सएप पर अनजान युवती से वीडियो कॉल पर बात करना दून के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। युवती ने बातों में फंसाकर अश्लील वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर 1.81 लाख रुपये हड़प लिए। जब पैसों की दोबारा डिमांड की गई तो इससे तंग आकर व्यक्ति ने रायपुर थाने में केस दर्ज करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

पुलिस के अनुसार, अधोईवाला निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि पांच मई को उनको व्हाट्सएप पर एक युवती की वीडियो कॉल आई। कुछ देर बाद युवती ने अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसी बीच युवती ने वीडियो बना लिया। फोन कटने के बाद युवती ने यह वीडियो उनके व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वायरल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को आईपीएस अफसर बताया। उसने इस वीडियो का हवाला देकर रुपये मांगे, ऐसा न करने पर जेल में डालने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद एक और व्यक्ति ने कॉल की और खुद को यूट्यूब का अफसर बताया। उसने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया जाएगा। पीड़ित ने घबराकर आरोपियों के अलग-अलग खातों में 1.81 लाख रुपये डाल दिए। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी दोबारा पैसे मांग रहे थे।

Ad_RCHMCT