मनचले ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और भाई की लगा दी धुनाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में युवती को छेड़छाड़ का विरोध महंगा पड़ गया। मना करने पर मनचले ने युवती के पिता और भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसमें युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 शास्त्री नगर ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि महाविद्यालय जाने के दौरान रास्ते में ट्रांजिट कैंप निवासी सतेंद्र राजपूत पुत्र रतन राजपूत उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करता है। बीते शुक्रवार शाम चार बजे उनकी बेटी किसी काम से बाजार जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

 इस दौरान ठाकुर नगर रोड के पास सतेंद्र ने उनकी बेटी से छेड़खानी कर जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उनकी बेटी मौके से भागकर घर पहुंची और घटना की जानाकरी दी। उसी रात नौ बजे वह अपने बेटों के साथ सतेंद्र के ट्रांजिट कैंप स्थित घर में उसे समझाने गए। इसपर सतेंद्र ने फोन कर अपने पांच साथियों को लाठी-डंडों के साथ बुला लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

आरोप है कि इसके बाद सतेंद्र के घरवालों और साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू की। इसमें उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि सतेंद्र उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT