बदमाशों ने पुलिस पर झोंके फायर, जवाबी कार्यवाही में बदमाश को लगी गोली

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में यूटिलिटी से दर्रा रेट में चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर, जंगल की तरफ भागे बदमाशों का पुलिस द्वारा पीछा करने पर यूटिलिटी पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया व दूसरा बदमाश भागकर पुलिस पर फायर करने लगा। मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। 

घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए विकासनगर चिकित्सालय रेफर कर दिया। एसएसपी देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 05/06 जून की रात्रि में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की लूट करी थी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

शुक्रवार प्रातः पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी। दर्रारेट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों ने यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर हो फरार गए थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगी, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछता की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पूछताछ में अभियुक्त बबलू बादशाह द्वारा बताया गया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर उन पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के आधार पर मुकदमे को डकैती मैं तरमीम करते हुए, डकैती में शामिल अन्य बदमाशो की धरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य अभियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

Ad_RCHMCT