मानसून बना मुसीबत: नदी पार करते वक्त किशोरी बह गई, अब तक नहीं मिला सुराग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून काल के दौरान हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां आपदा की मार पड़ रही है, वहीं दुर्घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के ग्राम भकंवाड़ में सोमवार सुबह सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

टोंस नदी पर लगी ट्रॉली से पार करते समय 15 वर्षीय सबीना, पुत्री यासीन, अचानक असंतुलन का शिकार हो गई और तेज बहाव वाली नदी में गिरकर बह गई। वह अपनी मौसी मेमना के साथ नदी पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि टोंस नदी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद स्थानीय लोग भी राहत टीम के साथ मिलकर तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

हादसे के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित और स्थायी विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Ad_RCHMCT