युवक ने रचा डाली सगी बहनों से शादी, थाने पहुंचा मामला, लगाई धुनाई

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। दो सगी बहनों से शादी करने वाले युवक की उसकी बीवियों ने ही कोतवाली में धुनायी कर दी। यह माजरा देखकर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम ढण्डेरा का है। घटना की बाबत एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि ग्राम ढण्डेरा निवासी युवक विजय सिंह ने कस्बा बहादराबाद निवासिनी 2 बहनों बबली व पूजा से शादियां की। शादी के बाद से ही उनके परिवार में कलह चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आज विजय ने अपनी बीवियों की शिकायत महिला डेस्क प्रभारी रीना रावत से की। रीना रावत जब तीनों को समझाने लगी तो दोनों बहनें भड़क गयी और कोतवाली में ही विजय को पीटने लगी। थानेदार बारू सिंह चैहान ने तीनों का सीआरपी की धारा 151 के तहत चालान कर दिया है।

Ad_RCHMCT